- उत्तराखंड कांग्रेस में नए दायित्वों की घोषणा
- प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति की कमान
- डा. जसविंदर सिंह गोगी को फिर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
देहरादून। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा पत्र के अनुसार प्रीतम सिंह को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नेताओं पर विश्वास जताया है और संगठन को नई ऊर्जा देने की अपेक्षा की है। इसके अलावा मनोज यादव को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने 27 जिला व महानगर अध्यक्ष भी घोषित कर दिया है जिसमें डा. जसविंदर सिंह गोगी फिर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
