एसबीपीएस के अक्षित ने फेसिंग में जीता कांस्य

  • 27वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप में दिखाया जलवा 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के आठवीं के छात्र अक्षित कुमार ने 27वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। अक्षित के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने हर्ष जताया।

बलूनी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने अक्षित के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अक्षित भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। विदित हो कि 27वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग चैम्पियनशिप मणिपुर में आयोजित की गई थी जिसमें अक्षित कुमार ने फायल इंडिविजुअल में ब्रान्ज मेडल हासिल किया। फायल इवेंट में 12 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अक्षित कुमार और फेंसिंग कोच प्रदीप कोठारी को जीत पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *