- उत्तरांचल विवि में संविधान दिवस पर छात्रो ने किया रक्तदान
देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज संविधान दिवस श्रद्धा, सम्मान, संकल्प व त्याग के साथ मनाया गया। छात्रों ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देेने के साथ ही रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।
बुधवार को संविधान दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह द्वारा छात्रों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करवाया गया। लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह ने कहा कि संविधान तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद हमारे अधिकारों की रक्षा करने और सरकारों को दिशा—निर्देश देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप केवल भाषणों से नहींं अपितु कर्म पर ध्यान केन्द्रित करने से ही साकार होगा। देश को सुरक्षित बनाने एवं उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए सेना एवं जनता के समेकित प्रयास की आवयकता है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक और अधिवक्ता के कार्यों में बड़ी ही समानता है। सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करता है एवं अधिवक्ता कोर्ट में न्याय की रक्षा करता है। कार्यक्रम में विवि के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि व उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने भी विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, प्रो. सोनल शर्मा, प्रो. अमित भट्ट, प्रो. राधेश्याम झा, प्रो. कार्तिकेय गौड$, प्रो. मिधु कुरिया, वत्सल चौधरी, डा. नितिन डुकलान, सर्वेश्वर प्रसाद, डा. अभिरंजन दीक्षित, डा. प्रेरणा कैंथोला, अशोक डोभाल व डा. रत्नेश श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान रक्तदान के लिए 3000 से अधिक छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया और करीब 1302 यूनिट रक्तदान हुआ। राजधानी के सात ब्लड बैंकों ने रक्त संग्रह किया।