उत्तरांचल विवि में दो दिवसीय दीक्षांत समारोह आज से

  • बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल करेंगे शिरकत

देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आगाज 11 दिसम्बर से होगा।  समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के पास आउट  छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।

बुधवार को विवि परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी व उप कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने दीक्षांत समारोह से जुड़ी जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि पहली संकाय लॉ कॉलज देहरादून की स्थापना से शुरू शिक्षा का मन्दिर आज 12 संकायों के साथ एक विशाल वट वृक्ष बन चुका है। मौजूदा समय विवि में देश—विदेश के 13000 से अधिक छात्र-छात्राएं  विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा  कि दीक्षांत समारोह के पहला दिन 11 दिसम्बर ऑन लाईन एवं डिस्टेंस माध्यम से शिक्षा लेकर पासआउट हो रहे छात्रों को समर्पित होगा। 11 दिसम्बर को शाम छात्रों के लिए एक एलुमनाई मीट का भी आयोजन किया गया है। वहीं 12 दिसम्बर को 2028 में पासआउट हुए रेगुलर छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। दो दिवसीय दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *