- 12वीं के राइजिंग रेडिएंट्स को दी गई भावभीनी विदाई
- छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां से समां बांधा
देहरादून। एन मैरी स्कूल ने 12वीं के बैच ‘राइजिंग रेडिएंट्स’ को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
शनिवार को समारोह का शुभारंभ सेक्रेटरी जितेन्द्र जोशी, चेयरपर्सन अनुराधा जोशी, डायरेक्टर अंकिता जोशी, प्रिंसिपल पल्लवी गुप्ता ने किया। समारोह में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इसके बाद 12वीं के छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वाक पर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान 11वीं व 12वीं के छात्रों ने जोशीले डांस की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल पल्लवी गुप्ता ने एक्सीलेंस अवार्ड्स की घोषणा की। मानसी खंडूरी को उनकी शानदार भाषण कला के लिए सम्मानित किया गया, जबकि दीपांशी जोशी को स्कूल सॉग कंपोज करने के लिए सम्मानित किया गया। दीपांशी जोशी को मिस एन मैरी और शिवांश यादव को मिस्टर एन मैरी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी विभिन्न टाइटल से नवाजा गया। डायरेक्टर अंकिता जोशी ने छात्र-छात्राओं को राइजिंग रेडिएंट्स की तरह चमकने की शुभकामनाएं दी। साथ ही परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।