- कांग्रेस पर लगाया अंकिता भंडारी हत्याकांड का राजनीतिकरण करने का आरोप
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील और गंभीर विषय का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में राज्य सरकार ने प्रारंभ से ही गंभीरता दिखाते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है तथा मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच निरंतर जारी है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी तथ्यों को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि न्याय का है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार और जांच एजेंसियां पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही हैं। कांग्रेस को चाहिए कि वह इस संवेदनशील विषय पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी बंद करे और जांच प्रक्रिया में सहयोग करे।
विरोध प्रदर्शन में इस महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद उनियाल, डॉ. दिव्या नेगी, बबली चौहान, नीलू साहनी, कमलेश रमन, महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह, महानगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) यासमीन आलम, बिजेंदर थपलियाल, सुनील शर्मा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमल, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, आदित्य चौहान, आर्चर डाबर, अक्षत जैन, कुलदीप पाल, शमी डबल, आशीष शर्मा, मनीष पाल, राहुल पवार समेत बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।