जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने उठाई भुगतान की मांग

पेयजल सचिव से मिले जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदार

देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने सचिवालय में  पेयजल सचिव डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान से भेंट की। साथ ही पेयजल सचिव को जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द भुगतान की मांग उठाई।

पेयजल सचिव डा. रणवीर सिंह चौहान ने ठेकेदार से जुड़े हुए सभी विषयों को जाना एवं शीघ्र ही उन सभी मुद्दों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी का पेमेंट क्लियर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है और केंद्र से जो भी भुगतान बकाया है उसे भी हम जल्द से जल्द लाने की कोशिश कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा है कि पेयजल सचिव की ओर से आश्वासन मिला है कि एक्स्ट्रा आइटम, वेरिएशन और मापे शीघ्र कराकर एसोसिएशन को बताई जाएगी।  बैठक में विशाल मिश्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसडब्ल्यूएसएम, सीजीएम डीके सिंह, उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह, देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सकलानंद लखेड़ा, नितिन गोयल, सचिन मित्तल, अंकित सालार आदि मौजूद थे। विदित हो कि देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने 12 जनवरी को जल जीवन मिशन के कार्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद पेयजल सचिव ने आज एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *