कांग्रेस दुष्प्रचार के लिए जनता से माफी मांगे: चौहान

दुष्प्रचार और षड्यंत्र में कांग्रेस को महारत

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को दुष्प्रचार और षड्यंत्र में महारत हासिल है और किच्छा विधायक के पुत्र का प्रकरण आँख खोलने वाला है। कांग्रेस को दुष्प्रचार के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब तक हर मामले मे कानून व्यवस्था का हौव्वा खड़ा कर दुष्प्रचार करती रही है। रुद्रपुर की घटना से यह साबित भी हो गया है। अब तक पुलिस को कटघरे मे खड़ा कर कानून व्यवस्था पर प्रदेश मे नकारात्मक छवि परोस रही कांग्रेस को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड मे जांच को लेकर तमाम दावे कर रही कांग्रेस यह कहती रही कि आरोपी आसानी से छूट जायेंगे, लेकिन ठोस तथ्य और कड़ी पैरवी के बदौलत आरोपी आजीवन कारावास भुगत रहे हैं। जब से जेल गए तब से बेल नही ले पाए। हालांकि जन भावनाओं को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की है, लेकिन मुद्दा हाथ से निकलते देख कांग्रेस फिर भ्रम और दुष्प्रचार के लिए जुट गयी है। काशीपुर मे सुखवंत हत्याकांड में भी पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों के मनोबल तोड़ने की नीति से बाज आना चाहिए। अब थाने-चौकी से लेकर मुख्यमंत्री तक जनता की सीधी सुनवाई होती है। सीएम पोर्टल पर हर शिकायतों की सुनवाई हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *