– जीते 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल
– हरिद्वार में मिनी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजों ने हरिद्वार में आयोजित मिनी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीरंदाजों ने 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 400 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्कूल के तीरंदाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हरिद्वार में आयोजित मिनी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2026 एक मार्च को हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और आर्चरी एकादमी के 400 से अधिक बच्चों ने शिरकत की थी। आर्चरी कोच कुलदीप बिष्ट के अनुसार प्रतियोगिता में एसबीपीएस आर्चरी एकादमी के खिलाड़ियों का जलवा रहा। कैटेगरी अंडर-15 में स्कूल के तन्मय थापा, रिकर्व 40 मीटर मे ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके अलावा राजीव चौहान ने कंपाउंड 40 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा कबीर सिंह ने इंडियन राउंड 30 मीटर में इंडिविजुअल में सिल्वर मेडल और टीम इवेंट में गोल्ड जीता, जबकि प्रद्युमन चौहान ने इंडियन राउंड 30 मीटर इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इंडियन राउंड 30 मीटर टीम इवेंट आरव रावत ने गोल्ड तो अक्षत नारायण ने टीम इवेंट में गोल्ड जीता।
अंडर-13 में अमल्या पठानिया ने इंडियन राउंड 20 मीटर मे सिल्वर और टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
