एसबीपीएस में पहली बार फुटबॉल का अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबला

– 60 प्लस में नीदरलैंड ने इंडिया को 3-0 से हराया 

– 50 प्लस: ड्रा रहा इंडिया-नींदरलैड का मुकाबला

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में पहली बार इंडिया और नीदरलैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। दोनों टीमों के बीच 50 प्लस का मुकाबला पर छूटा, 60 प्लस में नीदरलैंड ने इंडिया को 3-0 से हराया।

रविवार को पहला मुकाबला 50 प्लस का हुआ जिसमें दोनों टीमों के बीच एक-एक गोल से मैच ड्रॉ रहा। इंडिया की ओर से पहला गोल तेज तर्रार फारवर्ड खिलाड़ी रूद्र बहादुर छेत्री ने किया, जबकि नीदरलैंड की ओर से एकमात्र गोल रिमी ने किया। दोनों टीमों के बीच काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया। इंडिया की ओर से गोलकीपर दीपक नेगी ने कई शानदार बचाव किये इसके साथ ही टीम के लिए रूद्र बहादुर क्षेत्री, राजेंद्र अस्वल,कप्तान भूपेंद्र रावत, प्रमोद बर्थवाल एवं टीम के मीट फील्डर के गुरु ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं जबकि नीदरलैंड की टीम ने अपने शानदार खेल से सभी दर्शकों का दिल जीता। नीदरलैंड के लिए देव, रिमी, स्टेप एवं धारा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया इसके बाद 60 प्लस इंडिया एवं नींदरलैंड का मैच खेला गया जिसे नीदरलैंड ने अपने शानदार खेल के दम पर इंडिया को तीन शून्य से पराजित किया।  नीदरलैंड के लिए को,हंग,एवं रोनाल्ड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया वह टीम के लिए हेंग, ओदायी एवम एप्पल ने शानदार गोल किए इंडिया के लिए पीसी खंडवाल, बी एम बछे ती,जेपी पोखरियाल,सुभाष अरोड़ा,भरत गुसाईं,डी एस गुसाईं एवं मेघजंग राणा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व एसबीपीएस पहुंचने पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन समिति इंडिया के अध्यक्ष एवं बलूनी ग्रुप आफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने नीदरलैंड टीम के 25 सदस्यों को टीका लगाकर एव पहाड़ी टोपी पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। साथ ही श्री बलूनी ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ की स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के महासचिव मोइन खान ने नीदरलैंड के सभी सदस्यों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। एससी नेगी ने कहा कि यूरोप की टीम भारत में आकर फ्रेंडली मैच खेल रही है।

मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा  कि इस आयोजन से उत्तराखंड की नई पीढ़ी को फुटबॉल की तकनीक व कौशल को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत एवं यूरोप नीदरलैंड की फुटबॉल में बहुत अंतर है । ऐसे आयोजन लगातार होने से भारत में फुटबॉल का स्तर भी ऊंचा होगा।  मैच समाप्ति के बाद नीदरलैंड टीम के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह एवं टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर एमएसएफएस इंडिया के संरक्षक संतोष बडोनी,अध्यक्ष विपिन बलूनी,महासचिव मोइन खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, निदेशक कमला जायसवाल, संयुक्त सचिव दिनेश चंद्र ढोंडियाल, बीएम बछेती, जेएस भंडारी,पीसी खंडवाल,जेपी पोखरियाल, भूपेंद्र रावत, महिपाल सिंह, पूजा गुसाई, मनीष रणकोटी, एसबीपीएस के प्रिंसिपल पंकज नौटियाल, आरसी भट्ट,बलवीर असवाल, राजेंद्र असवाल‌ आदि मौजूद  रहे। पुरस्कार वितरण का संचालन दिनेश रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *