वालीबाॕल और बास्केटवाॕल में ओएनजीसी बना चैम्पियन

– पीएसपीबी इंटर यूनिट चैम्पियनशिप का समापन 

देहरादून। ओएनजीसी द्वारा पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के तत्वावधान में परेड़ ग्राउन्ड स्थित इंडौर स्टेडियम में 33वां बाॕस्केटबाल एवं 45वां वालीबॉल इंटर यूनिट चैम्पियनशिप सम्पन्न हो गई।

सोमवार को अंतिम दिन वालीबाॕल और बास्केटवाॕल के फाइनल राउंड के मैंच खेले गये। वालीबाॕल में बीपीसीएल और ओएनजीसी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें ओएनजीसी ने सीधे तीन सैटो में 25-15, 25-17 और 25-18 से बीपीसीएल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।  वालीबाॕल के तीसरे स्थान के लिये आयल इंडिया और एमआरपीएल के बीच भिडंत हुई जिसमें  आॕयल इंडिया 3-0 से विजयी रही ।
वहीं बाॕस्केटवाल फाइनल में खिताबी मुकाबला ओएनजीसी और ओआईएल के बीच रहा जिसमें ओएनजीसी ने चार सेटों में कुल 84 अंक, जबकि ओआईएल ने 68 अंक बनाये। ओएनजीसी की ओर से सुमन्थ 22, प्रिंस 14 और अंकुश ने 12 अंक का योगदान दिया। आखिरी समय तक ओएनजीसी के खिलाड़ी ओआईएल पर हावी रहे। चौथे राउंड के पश्चात ओएनजीसी ने 16 अंकों से ओआईएल को शिकस्त दी | बतौर मुख्य अतिथि ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक एवं चीफ एचआरडी शील सूद और पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स ने ओएनजीसी की दोनों विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। कार्यकारी निदेशक शील सूद ने कहा कि खेल स्वस्थ रहने व टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने मे मदद करते है। ओएनजीसी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृति योजना भी संचालित करता है। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स संवर्धन बोर्ड के सलाहकार ललित वत्स ने कहा कि खेल केवल जीतने का जरिया नही है बल्कि यह टीमवर्क अनुशासन और सहयोग सिखाता है।
उल्लेखनीय हो कि चार दिवसीय इस टूर्नामेंट में पेट्रोलियम क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ओआईएल, एओडी एवं एमआरपीएल के खिलाडियों ने भाग लिया, प्रतियोगिता में वालीबॉल की सात टीमें और बाॕस्केटबाल की छह टीमों भाग लेकर अपने खेल प्रर्दशन किया।
इस मौके पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख निशांत कुमार, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं इंचार्ज वालीबाल अविनाश कुमार यादव, उप महा प्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल इंचार्ज दिनेश कुमार, इंचार्ज कबड्डी जगदीप सिंह, इंचार्ज एथलेटिक प्रीतम बिंद, सुरेश रनौत, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पान्डे, मनदीप ग्रेवाल, मातबर सिंह असवाल, पवन कुमार सैनी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *