– प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का खुलासा*
– घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पावर हाउस के पीछे चाय बागान में गौवंश के अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर व एसओजी की दो पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी हेतु पतारसी/ सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी गई व पूर्व में घटना में शामिल अभियुक्तो से लगातार पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त पुनः घटना को अंजाम दे सकते है जिस पर पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया श। चेकिंग के दौरान रात्रि में गौकशी की घटना में शामिल एक अभियुक्त आमिर उर्फ कल्लू को चाय बागान प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोई काम न होने तथा आर्थिक तंगी के चलते उसके द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त से पूछताछ में घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के संबंध में जानकरी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत है। पुलिस टीम थाना प्रेमनगर से उप निरीक्षक कुंदन राम (थानाध्यक्ष प्रेमनगर), उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल रवि शंकर व जसवीर, एसओजी से निरीक्षक मुकेश त्यागी, उप निरीक्षक, दीपक धरिवाल, हेड कांस्टेबल किरण कुमार, कांस्टेबल आशीष शर्मा, पंकज व ललित शामिल थे।
