ऑपरेशन प्रहार: 11 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

– एसएसपी  के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। इसी कड़ी में संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही ताबड़तोड़ छापेमारी की।

एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को ब्रीफ कर अलग-अलग टीमों द्वारा पटेलनागर, बाजार चौकी क्षेत्र में  सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक रही जारी रही। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे अभियुक्तों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा की जा रही औचक छापेमारी के दौरान 11 वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार। ड्रंक एंड ड्राइव मे 03 गाडी सीज़ और  चालक गिरफ्तार किया गया।बिना सत्यापन कराये बाहरी प्रदेश के व्यक्तियों को किराए पर रखने पर 15 मकान मालिक को का किया चालान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *