मोनाल व सागवान हाउस ने जीते अपने अपने मैच

– 15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल ने 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के उदघाटन मैच में मोनाल हाउस एवं सागवान हाउस की टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में स्थान बनाया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में आज से प्रारंभ हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार और प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर पहला मैच शिवालिक हाउस और मोनाल हाउस के बीच खेला गया। मैच में मोनाल हाउस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली पारी में, शिवालिक हाउस ने 30 रन और मोनाल हाउस ने 40 रन बनाए।
मैच की दूसरी पारी में शिवालिक हाउस ने 30 रन और मोनाल हाउस ने 21 रन बनाए। मैच को मोनाल हाउस ने छह विकेट से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच मंदाकिनी हाउस और सागवान हाउस के बीच खेला गया। मैच सागवान हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मैच की पहली पारी में सागवान हाउस के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए 47 रन बनाए। जवाब में मंदाकिनी हाउस ने 35 रन ही बना पाई। मैच की दूसरी पारी में सागवान हाउस ने 55 रन और मंदाकिनी हाउस ने 30 रन बनाए। मैच को सागवान हाउस ने 37 रनों से मैच जीत लिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, सारिका जैन, शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *