सफाई कर्मियों ने मनाया उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न

– मुख्यमंत्री से मकवाना को अध्यक्ष बनाने की माँग

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) भगवत प्रसाद मकवाना के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर प्रीत विहार स्थित आयोग कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों सफाई कर्मचारी, यूनियन लीडर, समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर मकवाना को फूल मालाओं, पगड़ी, शाल और पटकों से सम्मान किया तथा ‘‘एक साल बेमिसाल’’ का नारा लगाते हुए केक काटकर जश्न मनाया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री मकवाना ने एक वर्ष में वंचित सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। हजारों कर्मचारियों को उनके अधिकार और लाभ दिलाए, सैकड़ों की नौकरियाँ जाने से बचाईं। कार्यक्रम में विशाल बिरला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मकवाना पर पुष्प वर्षा की और उनकी कर्मठ कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने एक स्वर में मुख्यमंत्री तथा भाजपा उच्च नेतृत्व से भगवत प्रसाद मकवाना को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष (चेयरमैन) बनाने की मांग की। श्री मकवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय सोच के अनुरूप शोषित सफाई कर्मचारियों के उत्थान का दायित्व मुझे सौंपा गया है। ऐसे में प्रत्येक मजदूर को सामाजिक न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।’
समारोह में राजेश राजौरीया, सुखमेंद्र, सुरेंद्र घेल, विशाल अनंत, विनोद घाघट, बबलू सोदियाल, अमन आर्यन सहित अनेक भाजपा अनु. मोर्चा, वाल्मीकि मोर्चा और यूनियन के नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *