ऑपरेशन प्रहार: स्पा सेंटरों पर छापा, 7 महिलाएं हिरासत में

पुलिस के अनुसार जनपद भर में होटल, ढाबा, स्पा सेंटर, फड़-फेरी, अपार्टमेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस ने बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों की जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि वहां कार्यरत महिलाएं बाहरी राज्यों से आई थीं और उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस पर पुलिस ने सभी 07 महिलाओं को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर कोतवाली लाया। पूछताछ के बाद उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालान किया गया। वहीं, बिना सत्यापन के महिलाओं को स्पा सेंटर में कार्य पर रखने के मामले में स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा संबंधित स्पा सेंटरों को बंद करा दिया गया। पुलिस ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *