दसवीं की बोर्ड परीक्षा में चमके बलूनी के सितारे… 19 छात्रों ने हासिल किए 95% से ज्यादा अंक

– 202 छात्रों ने हासिल किये 80 प्रतिशत से अधिक अंक

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र-छात्राओं ने दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 19 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल था। बोर्ड परीक्षा में सफल बच्चे स्कूल में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी इन छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा।

सीबीएसई ने बुधवार देर शाम को दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। परिणाम जारी होते ही एसबीपीएस में खुशी की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक स्कूल पहुंचे। स्कूल में जश्न का माहौल था। स्कूल के 19 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। वहीं 85 प्रतिशत से ऊपर 85 बच्चे और 80 प्रतिशत से ऊपर 114 बच्चे रहे। कुल मिलाकर 202 बच्चे 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाकर सफलता की नई इबारत लिख गए। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं।

इन्हें मिले 95% से अधिक अंक 
ओजस नौटियाल, 97.4 प्रतिशत, नम्या मनोरी, 97.4 प्रतिशत , अरनव सिंह चौहान 97.2प्रतिशत, :वर्णिका पवार 96.8 प्रतिशत, निष्ठा पांडे 96.6 प्रतिशत उज्जवल नौटियाल 96.6 प्रतिशत, कृष्णकांत सेमवाल 96.4 प्रतिशत, आदित्य रमोला 96.2 प्रतिशत, मनस्वी बिष्ट 96.2 प्रतिशत, आदित्य रावत 96 प्रतिशत, आरव गौर 95.8 प्रतिशत, आदित्री शुक्ला 95.6 प्रतिशत, अपेक्षा राणा 95.6 प्रतिशत, आशिया 95.6 प्रतिशत, मेधांश गोस्वामी 95.6 प्रतिशत, मुस्कान बिष्ट 95.6 प्रतिशत, वैभवी भंडारी 95.2 प्रतिशत, . रिया चौहान 95 प्रतिशत, .शगुन सेमवाल 95 प्रतिशत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *