एनडीए में एक बार फिर एसबीपीएस का जलवा… चार छात्रों ने हासिल की सफलता

–  छात्रों की कामयाबी से संस्थान में जश्न का माहौल

– 15 मई से शुरू होगा एसएसबी का नया बैच 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्रों ने एक बार फिर नेशनल डिफेंस एकादमी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के चार छात्रों ने परीक्षा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ ही सफलता हासिल की है।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने छात्रों की शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में इंटीग्रडिट एजूकेशन सिस्टम के चलते सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।नेशनल डिफेंस एकादमी (एनडीए) की भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गयी थी जिसमें एसबीपीएस के चार छात्रों ने सफलता हासिल की। दून बलूनी डिफेंस एकादमी के संचालक कर्नल (रिटायर्ड) के एस शाही ने बताया कि परीक्षा में स्कूल के छात्र हर्षित भंडारी, युवराज सिंह हांडा, स्वास्तिक त्रिपाठी और अविनाश कुमार ने सफलता हासिल की है। यह सभी छात्र स्कूल के स्पेशल विंग दून बलूनी डिफेंस एकेडमी के डे बोर्डिंग प्रोग्राम में कक्षा ग्यारहवीं से स्कूल के साथ-साथ कंपीटिशन की तैयारी कर रहे थे। सभी छात्रों ने 12वीं के साथ-साथ ही एनडीए का रिटन एक्जाम पास कर लिया। कर्नल शाही ने बताया कि स्कूल में एनडीए के लिए एसएसबी का नया बैच 15 मई से शुरू होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *