ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस…एसएसपी के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में कमेटी की बैठक 

– सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

देहरादून। आगामी  ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर  दून पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु सर्व धर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर व पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए है।

इसी कड़ी में सोमवार को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा क्षेत्र मे निवासरत सर्व धर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर व पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी नयी परम्परा को आरम्भ न करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त किसी भी भ्रामक खबर की सच्चाई जाने बिना उसे प्रचारित/ प्रसारित न करने के निर्देश दिए गए, पुलिस द्वारा लगातार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गोष्ठी मे उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेंबर्स व पीस कमेटी के सदस्यो को थाना क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के संबंध में बताया गया, जिस पर गोष्ठी मे उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेंबर्स व पीस कमेटी के सदस्यो द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *