Big Breaking : हल्द्वानी क्षेत्र में उपद्रव को देखते हुए देहरादून डीएम और एसएसपी अलर्ट मोड़ पर

 

देहरादून-: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत बनभूलपूरा में न्यायालय के आदेश के पालन में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस व जिला प्रशासन की टीम पर उपद्रवियों ने किए पथराव व हमले सहित प्रशासन की कार्यवाही से उपद्रवियों द्वारा भड़काए गए व आगजनी की घटना के बाद राजधानी पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा तुरंत अपनी पुलिस टीम को अलर्ट मोड में रहने के आदेश दे दिए है। जिसके साथ ही वह स्वयं भी सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने राजधानी की सड़कों पर निरीक्षण को उतर आए। वहीं जिलाधिकारी सोनिका भी देर शाम अपने आलाधिकारियों के साथ पुलिस व्यवस्था का जायज़ा लेने घण्टाघर पहुँची। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा संयुक्त रूप से राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया गया है।

 

पुलिस कप्तान द्वारा अपने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को स्वयं से मोर्चा सम्भालते हुए किसी भी स्थिति में शहर में दंगे न भड़कने देने को कहा है व क्षेत्र में गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *