हरिद्वार/बहादराबाद 12 फरवरी
देहरादून से आई विजिलेन्स टीम ने उप खंड बहादराबाद सलेमपुर गांव में 22 घरों से बिजली चोरी पकड़ी है l उप खंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि विभाग पर बकाया वसूली का दबाव बना हुआ है साथ ही विभाग बिजली चोरी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है। जिसमें विभाग को बड़े पैमाने पर बिजली चोरी मिल रही है l विभाग बिजली चोरी को रोकने के लिए हर सम्भव कदम उठा रहा है l उन्होंने उपभोगताओ से कहा कि वें अपने संयोजन को विभाग के कार्यालय पर आकर जुड़वाले अन्यथा उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l आज जब विभाग कि टीम गाँव में छापेमारी के लिए पहुंची तो गाँव में हड़कंप मच गया और बिजली चोरो ने अपनी – अपनी कटिया को उतारने लगे लेकिन टीम ने 22 लोगों को कटिया उतारते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया पकड़ ही लिया l और अब इन लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है |
