माँ के डाँटने पर घर से नाराज होकर गयी थी युवती

 

 

दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा नाबालिक युवती 24 घंटे में गैर प्रान्त दिल्ली से बरामद

 

 

कोतवाली पटेलनगर

 

दिनांक 10/02/2024 को वादी द्वारा ने एक प्रार्थना पत्र अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष का घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0अ0सं0-107/2024 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु टीम गठित कर सुरागरसी / पतारसी करते हुए मुखबीर मामूर किये गए, साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी करते हुए गुमशुदा युवती को दिनांक 11-02-2024 को दिल्ली स्टेशन प्लेट फार्म से सकुशल बरामद किया गया। बरामद अपहर्ता को बाद आवश्यक कार्यवाही सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

 

जानकारी करने पर नाबालिक युवती द्वारा बताया गया कि किसी बात को लेकर उसकी माँ ने उसे डांट दिया गया था, जिससे नाराज होकर वह घर से चली गयी थी।

 

*पुलिस टीम*

 

1- म0उ0नि0 सीमा ठाकुर, कोतवाली पटेलनगर

2- हे0का0 मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *