पकड़े गये अपराधी, एसएसपी के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार

  • दुमेत गोलीकांड के दो अभियुक्त रायपुर से गिरफ्ता

देहरादून

आज शनिवार दोपहर कोतवाली विकासनगर अंतर्गत दुमेत गांव में कुछ लोगो द्वारा आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या व एक को घायल करने के बाद से फरार होने के बाद से पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा किसी भी सूरत में अभियुक्तोंको जनपद से बाहर न जाने देने को अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए स्वयं से पूरे आपरेशन को लीड किया जा रहा था। अभियुक्तो द्वारा घटनास्थल पर अपनी कार छोड़ने के बाद किसी व्यक्ति से स्कूटी लूटी गई थी जिसे भी पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान बरामद कर लिया था।

 

जिस दौरान पलिस टीम को अभियुक्तो के रायपुर थाना क्षेत्र मव होने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। जिसपर थाना रायपुर व विकासनगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दो अभियुक्तो को रायपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया,जिस कार्यवाही में स्वयं पुलिस कप्तान अजय सिंह भी शामिल थे।

 

पुलिस द्वारा अभियुक्तो से पूछताछ की जा रही है,उनका एक साथी फरार बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *