देेहरादून
जल भवन नेहरू कालोनी स्थित जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय प्रांगण में जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का राजकीयकरण की प्रमुख मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक व जल संस्थान कर्मचारी संगठन प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री रमेश बिनजोला की अध्यक्षता में धरनास्थल पर जल संस्थान विकास नगर, सहसपुर, डोईवाला, रानीपोखरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, वाटर बॉक्स, धर्मपुर अनुरक्षण खंड देहरादून के तमाम कर्मचारी उपस्थि रहे। धरने में मौजूद तमाम कर्मचारी पेंशनर द्वारा नारेबाजी करते हुए अपनी प्रमुख मांग राजकीयकरण होने तक ट्रेजरी के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन, पेंशन के भुगतान के आदेश की मांग की। धरने को प्रदेश संयोजक रमेश बिन्जोला, विजय खाली ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि आचार संहिता से पूर्व ट्रेजरी से वेतन भुगतान के आदेश नहीं होते तो आचार संहिता के बाद उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
धरने में आनंद राजपूत, श्याम सिंह नेगी, कुलदीप सेनी, भूपेंद्र, निशु, रामेश्वर डोभाल, संजय नेगी, मेहर, डाला राम, मनीराम ब्यास, रामचन्द्र सेमवाल, धन सिंह चौहान, चतरर्सिह , राजेंद्र बिस्ट, जीवानन्द भट्ट, संदीप मल्होत्रा, सम्पूर्ण, प्रेम सिंह नेगी धूम सिंह, आशीष आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
