डोईवाला पुलिस ने 54 पव्वे देशी अवैध शराब सहित 1 युवक किया गिरफ्तार।

 

 

 

डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

 

 

 

डोईवाला।

 

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी एवं शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाए अभियान में 54 पव्वे देशी शराब सहित सहित 1 युवक गिरफ्तार, किया।

डोईवाला कोतवाली से प्राप्त जानकारी मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर डोईवाला प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को अगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा सौंग नदी पुल ऋषिकेश रोड डोईवाला पर विशेष चैकिंग करने के दौरान एक युवक को रोका और तलाशी लेने पर बैग से अवैध 54 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में यूवक ने अपना नाम रविन्द्र असवाल(30) पुत्र सुरेन्द्र असवाल निवासी सुनार गांव विस्थापित चौक न0- 05 जौलीग्रान्ट डोईवाला बताया और यूवक के विरुद्ध मु0अ0सं0-80/24 धारा 60 (i) आबकारी अधि0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम का0 सचिन राणा, का0 हँसराज मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *