डीपी सिंह को नादेही चीनी मिल का मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिकारियों एवं मिल में मिठाई बांट मनाई खुशियां,

 

 

डोईवाला। संवाददाता। विजय कुमार शर्मा,

डोईवाला।

 

डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह(पीसीएस) अधिकारी को सरकार व शासन द्वारा उनकी कार्य शैली के अनुरूप चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक के साथ ही जनपद उधम सिंह नगर के नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाने पर मिल के श्रमिक संगठन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिल गेट पर मिठाई बाटकर खुशियां मनाई।

डोईवाला शुगर कंपनी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को मिली नई जिम्मेदारी सरकार और उत्तराखंड शासन के द्वारा बीती रात प्रदेश के कुछ आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है जिनमें डोईवाला चीनी मिल में तैनात अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को जनपद उधम सिंह नगर के नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक बनाये जाने श्रमिक संगठनों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिल गेट पर मिठाई बाटकर खुशियां मनाई। चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने एवं किसानों और कर्मचारियों को सही प्रकार से व्यवस्था देने को लेकर जहां लगातार डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक सुर्खियों में रहे उसी का इनाम उत्तराखंड सरकार ने उनको नादेही चीनी मिल का भी अतिरिक्त प्रभार देकर उन पर विश्वास जताया जिस प्रकार से पिछले दो वर्षों से डोईवाला चीनी मिल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए बेहतर चीनी के साथ साथ डोईवाला चीनी मिल में किसानों को बेहतर सुविधा दी गई, डोईवाला शुगर कंपनी कामगार यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र धीमान ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल में डी0पी0 सिंह, द्वारा मिल के अधिशासी निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया जब मिल के अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ मिलकर मिल हित एवं कृषक हित में चीनी मिल की प्रगति के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए अनेक निर्णय लिये गये।

डोईवाला शुगर कंपनी कामगार यूनियन के महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह पीसीएस अधिकारी द्वारा मिल का प्रभार संभाला है उन्होंने जो कि क्षेत्र में कर्मयोगी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं, के द्वारा गढवाल मण्डल की एकमात्र चीनी मिल डोईवाला इस क्षेत्र की आर्थिक की रीढ़ मानी जाती है की उन्नति के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर दिन-रात अथक प्रयास किया और दो वर्षों में किसानों, व्यापारियों, स्थानीय जनता को पूर्ण उम्मीद के अनुरूप सरकार के निर्देशों पर चीनी मिल डोईवाला मजबूती की ओर बढ़ रही है इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश की गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा और चीनी मिल डोईवाला के हितकारी अधिकारी कुशल नेतृत्वकर अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह पीसीएस अधिकारी की है इस शख्सियत को देखते हुए प्रदेश सरकार व शासन द्वारा उन्हें नादेही चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक बनाए जाने का निर्णय लिया है समस्त श्रमिक संगठन व अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए डोईवाला चीनी मिल में समस्त यूनियनों के पदाधिकारी, कर्मचारी, अधिकारी एकत्रित हुए सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह जी के उज्जवल भविष्य की कामना की मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में डोईवाला शुगर कंपनी कामगार यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र धीमान, चीनी मिल मजदूर संघ के महामंत्री ओमप्रकाश वर्म, डोईवाला शुगर कंपनी कामगार यूनियन के महामंत्री विजय शर्मा, डोईवाला शुगर कंपनी कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार, चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अमरजीत संधू, राजेश हेलन, सुरक्षा प्रभारी अधिकारी सुषमा चौधरी, कंपनी सचिव शिवानी वर्मा, सहायक प्रबंधक अंकित सिंह, मुख्य गाना प्रबंधक सिद्धार्थ दीक्षित, गन्ना पर्यवेक्षक अजीत प्रताप सिंह, परचेज प्रभारी नरेंद्र कुमार, दीपक विश्वकर्मा, सिविल उपप्रभारी अमरजीत सिंह, नीना थापा, समय कार्यालय प्रभारी देवेंद्र दत्त चमोला, उप समय कार्यालय प्रभारी पंकज गुप्ता, अफजल खान, मनोज लोधी, सतपाल बाली, प्रमोद लोधी, अजीत कुमार, यशपाल, प्रकाश लोधी, हरबिंदर सिंह, अशोक धीमान, सतविंदर सिंह संधू, आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *