

इस मौके पर जनपद प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इन आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित 17 जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जायेगी तथा योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में ये वाहन जायेंगे वहां पर विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी का अनुसरण करते हुए गरीब, युवा, महिला और किसान को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर मा. अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण ने सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आई.ई.सी. वाहनों का स्वागत करते हुए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया, ताकि विकास के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक को उनका लाभ मिल सके। मा. विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली अनूठी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक कर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ देना है। मा. विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी ने कहा कि आम जनमानस का नेतृत्व करने वाले मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विकास की धारा बहती रहेगी। उन्होंने सभी लोग जो जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उसमें और बेहतर करने हेतु संकल्प लेने की बात कही। मा. विधायक घनसाली श्री शक्तिलाल शाह द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रतापनगर प्रदीप रमोला, चंबा शिवानी बिष्ट, भिलंगना वासुमति घणाता, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, सीडीओ मनीष कुमार, एएसपी जे.आर. जोशी, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।
गुरूवार को संकल्प यात्रा के आई.ई.सी. वाहनों के विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत हडम एवं गुल्डी, विकासखण्ड नरेंद्रनगर के ग्राम पंचायत जांगलेथ एवं भैटन, विकासखण्ड भिलंगना के ग्राम पंचायत देवट, विकासखण्ड देवप्रयाग के ग्राम पंचायत दूंगी आदि में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा मौजूद लोगों को स्टॉल्स के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके द्वारा मा. राष्ट्रपति और मा. प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुना गया तथा विकसित भारत बनाने की शपथ ली गई। इसके साथ ही लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी, मेरी जुबानी के तहत कैसे उनके द्वारा योजनाओं का लाभ उठाते हुए विकास की और बढ़ रहे हैं, से अवगत कराया गया।
जनपद हेतु 25 आई.ई.सी. वाहनों की मांग की गई है, जिसमें से 09 प्राप्त आई.ई.सी. वाहनों को विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना कर दिया गया है। जनपद की 1034 ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों की मूवमेंट हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया है। एक वाहन एक दिन में एक ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों को कवर करेगा।