उद्धव ठाकरे के साथ हुआ विश्वासघात, जब तक वे दोबारा सीएम नहीं बन जाते, हमारा दुख दूर नहीं होगा, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

देहरादून/मुम्बई

उत्तराखंड  स्थित जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मातोश्री आवास पहुंचकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान उद्धव ठाकरे के आवास पर पूजा भी हुई. इस दौरान ठाकरे परिवार ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया और पादुका पूजा की. पूजा के दौरान पूरा ठाकरे परिवार मौजूद था.

 

इस मौके पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत भी मौजूद थे।

अविमुक्तेश्वरानंद से मातोश्री में ठाकरे परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा कि उद्धव के साथ विश्वासघात हुआ। शंकराचार्य ने कहा कि हम हिंदू धर्म को मानते हैं। हम पुण्य और पाप में विश्वास करते हैं। विश्वासघात को सबसे बड़ा पाप कहा जाता है, यही उद्धव ठाकरे के साथ हुआ है। उन्होंने मुझे बुलाया था। मैं यहां (मातोश्री) आया। उन्होंने स्वागत किया। हमने कहा कि उनके साथ हुए विश्वासघात से हमें दुख है। जब तक वे दोबारा सीएम नहीं बन जाते, हमारा दुख दूर नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *