लहलहाने लगी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेब की फसल, ग्रामीणों के चेहरे पर छाई खुशी

पिथौरागढ़ जिले के पहले वाइब्रेंट विलेज गुंजी में सेब की फसल लहलहाने लगी है। तीन वर्ष पूर्व उद्यान विभाग ने ग्रामीणों को सेब के पौध उपलब्ध कराये थे। साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी गांव में उत्पादित होने वाला सेब स्वाद में विशेष है। उच्च हिमालय में स्थित गुंजी गांव में एक दशक पूर्व तक सेब का अच्छा खासा उत्पादन होता था, लेकिन बाजार में सस्ते हिमाचली सेब की आवक से ग्रामीणों ने सेब उत्पादन पर ध्यान कम कर दिया, जिससे गांव में सेब का उत्पादन बहुत कम रह गया।

सीमित पेड़ों से ग्रामीण सिर्फ अपने लिये ही सेब का उत्पादन कर रहे थे। गुंजी गांव के सड़क से जुड़ जाने के बाद उद्यान विभाग ने गांव में सेब उत्पादन को पुनर्जीवित करने की योजना तैयार की। इसके लिए उम्दा क्वालिटी के डेलीसस सेब के पौध हिमाचल से मंगाये गये। ग्रामीणों को निशुल्क पौध उपलब्ध कराई गई। तीन वर्ष बाद पेड़ सेब से लद गये हैं। इस वर्ष गांव में दो से ढाई कुंतल तक सेब उत्पादन की उम्मीद है। अभी सेब तोड़ा नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *