चमोली
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गोपेश्वर गांव की बिटिया श्रीमती कुसुम लता गड़िया को भारत के राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया जिसके लिए कुसुमलता बधाई की पात्र है। गोपेश्वर गांव की महिला मंगल दल और संपूर्ण गांव वासियों ने किया फूल मालाओं से स्वागत गोपेश्वर गांव की बहु तीलू रौतेली राज्यस्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित श्रीमती मीना तिवाड़ी जी ने शोल उढाकर श्रीमती कुसुमलता जी का सम्मान किया और कहा या हमारे गांव शहर राज्य के लिए गर्व की बात है हम सबको इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए

गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद मनीष नेगी अमित रावत लोकेश रावत प्रेमा रावत चंद्रकला बिष्ट श्री प्रयागराज भट्ट आदि मौजूद रहे
