अमित नेगी अध्यक्ष व कुमार मंगलम बने महासचिव

  • योग शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

देहरादून। प्रदेा के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों की एक आनलाइन बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से योग शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

आनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रान्तीय कार्यकारिणी में कुशलानन्द सती को प्रदेश संरक्षक, अमित नेगी को प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रियदर्शी पैन्यूली को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ललित मोहन जोशी व डा. ज्योति चुफाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, कुमार मंगलम सेमवाल को प्रदेश महासचिव, चन्द्र मोहन पन्त, नितिन पंवार, सन्तोष कुमार आर्य को प्रदेाशसचिव, प्रकाश चन्द्र बिजल्वाण को प्रदेश संगठन मंत्री, रमेश शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, देव बमोला को प्रदेश मीडिया प्रभारी, हिमांशु कुमार आगरी, लक्ष्मी महर, माधुरी पांथरी सह मीडिया प्रभारी, सुशील गौड़, हरीश चन्द्र ओझा, राजमोहन रावत, दीपा पाण्डेय, लक्ष्मी पुनेठा को प्रदेश प्रवक्ता, प्रवीण भण्डारी, तनुजा जोशी, दीपिका अधिकारी, प्रियंका बेलवाल को प्रदेश सलाहकार बनाया गया। साथ ही सुधीर रावत, अंकित नयाल,चरण सिंह पंवार, प्रकाश पाण्डेय, विवेक जोशी, देवेश चंद्र, नीता पाण्डेय, अंकिता धनाई कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *