एसबीपीएस की आनंदिता सैनी और मन्नत मनराल ने फेंसिंग में जीता कांस्य पदक

  • 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (फेंसिंग) में दोनों छात्राओं ने दिखाया जलवा 

देहरादून। 69वें नेशनल स्कूल गेम्स (फेंसिंग) में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं, आनंदिता सैनी और मन्नत मनराल ने अपना जलवा दिखाया। दोनों छात्राओं ने फोइल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

आनंदिता और मन्नत की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने छात्राओं को और फेंसिंग कोच प्रदीप कोठारी को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नेशनल स्कूल गेम्स छत्रपति सभाजी नगर (महाराष्ट्र) में आयोजित किया गया जिसमें देश भर से 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। गौरतलब है कि आनंदिता सैनी ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है जिनमें राज्यस्तरीय और cbse फोइल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना शामिल है। मन्नत मनराल ने भी स्कूल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *