एसजीआरआर विवि में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका का आगाज

  • 100 मीटर दौड़ में लविश व प्राणवी अव्वल
  • फैकल्टी दौड़ में डा. तारिक मसूद, डा. अन्सार व डा. अनीता की खिताबी जीत

देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। विवि के अध्यक्ष एवं मेडिकल कालेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने छात्र-छात्राओं को टीम भावना से खेलने का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को खेलकूद का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. डा. प्रथप्पन के पिल्लई ने किया। डा. प्रथप्पन के पिल्लई ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन उपयोगी सीख भी देते हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अशोक नायक, महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार मलिक, स्पोट्र्स कमेटी के चेयरमैन डा. संजय साध आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश, बालिका वर्ग में प्राणवी ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा। फैकल्टी वर्ग की रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डा. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डा. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डा. अनीता ने प्रथम स्थान पाया। क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 ने 2022 बैच को हराया। आयुष चौधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन आफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। खेल अधिकारी डा. एसपी जोशी ने बताया कि  प्रतियोगिता का समापन 13 दिसम्बर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *