- ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक समारोह
देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्रों ने जोश, टीमवर्क और स्पोट्र्समैनशिप के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी प्रथम रहे।
वार्षिक खेल समारोह में प्रधानाचार्य राजकुमार त्रेहान ने खेलों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। खेल समारोह में मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन, पीटी ड्रिल, ट्रैक एवं फील्ड स्पारधाओ का आयोजन किया गया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी ने प्रथम स्थान, अगमबीर ने दूसरा स्थान और अंशुमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्री प्राइमरी वर्क के नन्हे विद्यार्थियों के लिए पिक द फ्लावर, मिनी शेफ, खरगोश – कछुआ दौड़ और लेमन – स्पून जैसे रोचक मुकाबलों ने सभी का मन मोह लिया। जिराफ एंड कॉन रेस में मानविका प्रथम रही, आशुतोष दूसरे और रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित रहा।
