- एकेडमी में युवा महिलाओं एवं छात्रों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग
देहरादून। राजधानी के सौंदर्य एवं फैशन जगत को नई दिशा देते हुए Magic Brush Unisex Salon & Academy का भव्य शुभारंभ हुआ। एकेडमी ब्यूटी सेक्टर में करियर बनाने की इच्छुक युवा महिलाओं एवं छात्रों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग और मार्गदर्शन भी देगा।
बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेता और ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने एकेडमी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एकेडमी देहरादून के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा। संस्थान की संस्थापक एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी ने मीडिया को कहा कि सैलून और एकेडमी में मेकअप, मसाज, ब्यूटी ट्रीटमेंट, हेयर केयर, स्किन केयर, नेल आर्ट सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने य
कहा कि Magic Brush Unisex Salon & Academy की स्थापना में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। उनके बड़े बेटे मयंक विरमानी, कपिल विरमानी व बेटी साक्षी विरमानी ने मिलकर संस्थान के विकास और इसकी अवधारणा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। विरमानी परिवार का संयुक्त सहयोग इस सैलून और एकेडमी को एक बड़े स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कविता विरमानी ने कहा कि देहरादून में युवाओं में फैशन और ब्यूटी करियर को लेकर तेजी से बढ़ती रुचि को देखते हुए हमने एकेडमी की स्थापना की है। यहां उद्योग विशेषज्ञों द्वारा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ उनका अनुभव भी साझा किया जाएगा। इस तरह के सैलून एवं ट्रेनिंग सेंटर आत्मनिर्भरता, नारी शक्ति और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाले समय में एकेडमी द्वारा ब्यूटी वर्कशॉप, मेकअप शो और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।
