- बच्चों ने वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में लोगों के जरूरत की चीजें वितरित की
देहरादून। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल ने अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए अपने ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग’ अभियान चलाया। इसके तहत स्कूल के बच्चों ने वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में लोगों के जरूरत की चीजें वितरित की।
अभियान मे छात्रों और कर्मचारियों ने कच्ची खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, खिलौने, कपड़े और कंबल जैसी वस्तुएं का एकत्रित की। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने उक्त सामग्री को गूंज, प्रेम धाम (वृद्धाश्रम), चेशायर होम और अपना घर (अनाथालय) जैसे स्थानीय संस्थानों में वितरित किया। इस दौरान छात्रों ने वहां के निवासियों के साथ आत्मीय बातचीत की जिससे उन्हें सहानुभूति, दयालुता और समाज को वापस देने के महत्व का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।
प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी ने कहा कि ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग’ अभियान एक दयालु और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्व पूर्ण कदम है। अभियान ने न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित की।
