Children’s Day पर काजोल ने दिखाई नए ‘बच्चों’ की झलक, बोलीं- आज से एक साल पहले दोनों दो किलो के थे…

काजोल फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में से एक हैं। लोग उन्हें कमाल की अदाकारा होने के अलावा उनके बबली नेचर के लिए भी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं।

चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर उन्होंने अपने दो प्यारे बच्चों की फोटो शेयर की, लेकिन ये फोटो नहीं, जो आप समझ रहे हैं। काजोल ने नीसा और युग के साथ नहीं बल्कि किसी और की फोटो की शेयर कर चिल्ड्रेन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी त्योहार या इस तरह के डे पर स्टार्स सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते। बाल दिवस के मौके पर उन्होंने फैंस को अपने दो बच्चों की झलक दिखाई। लेकिन इस फोटो में नीसा और युग नहीं, बल्कि देवगन फैमिली के पेट डॉग्स हैं। काजोल ने उन्हें अपना बेबी कहते हुए स्वीट नोट पोस्ट किया। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस ने प्यार लुटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *