- करीब 89 साल की उम्र में निधन अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन
- फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुम्बई। बालीवुड में हीमैन नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र अब नहीं रहे। करीब 89 वर्ष की आयु में अभिनेता धर्मेन्द्र ने दूनिया को अलविदा कह दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को अभिनेता धर्मेन्द्र ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलने के बाद बालीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस और तमाम अभिनेता धर्मेन्द्र को नम आंखों से याद कर रहे हैं।
अपने शानदार अभिनय, दमदार व्यक्तित्व और सादगी भरे स्वभाव के लिए मशहूर धर्मेन्द्र ने 1960 के दशक से लेकर आज तक भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। “हीमैन” के नाम से प्रसिद्ध धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था। उन्होंने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने शोले, चुपके चुपके, सत्यकम, सीता औरगीता, धरमवीर और यादों की बारात जैसी अनगिनत सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा।
धर्मेन्द्र की जोड़ी अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ विशेष रूप से लोकप्रिय रही। दोनों ने साथ मिलकर कई यादगार फिल्में दीं और बाद में विवाह बंधन में भी बंधे। धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी उनके नक्शे-कदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में धर्मेन्द्र को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया, जहां उनके अभिनय ने फिर साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है। 89 वर्ष की उम्र में भी उनकी ऊर्जा, मुस्कान और सादगी उनके चाहने वालों को प्रेरित करती थी।