एनएसयूआई ने डीएम कार्यालय तक किया पैदल मार्च 

  • एंजल चकमा हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यक्रतों ने नगर निगम सें जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर एंजल चकमा हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा की प्रदेश में घटित एंजल चकमा के हत्या की घटना ने छात्र समाज को गहरे आघात में डाल दिया है। घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करती है। अब तक इस प्रकरण में दोषियों पर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी के हत्याकांड की अब तक की जाँच निष्पक्ष एवं पारदर्शी नहीं रही है। प्रकरण की संवेदनशीलता एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता की आशंकाओं को देखते हुए, इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से पुनः निष्पक्ष जाँच कराई जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पीड़िता को न्याय एवं समाज का विश्वास बहाल हो सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित अनेक निजी विश्वविद्यालय शिक्षा को सेवा के बजाय व्यापार बना चुके हैं। इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने हेतु कड़े नियामक दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागु किया जाए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमल कांत, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष सेमवाल, हिमांशु चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कैतुरा, प्रदीप तोमर,  प्रियांश छाबरा, सागर सेमवाल, अमित जोशी, हन्नी कुमार, पुनीत राज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *