बार-बार चुनाव होना समय एवं पैसे की बर्बादी: गड़िया

  • भाजयुमो ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान 
 देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक राष्ट्र एक चुनाव” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस बार-बार चुनाव से देश पर पड़ने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क गेट पर “एक राष्ट्र एक चुनाव” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की बार-बार चुनाव होने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वन नेशन वन इलेक्शन के प्रदेश संयोजक रमेश गाड़िया ने कहा की बार-बार चुनाव होने से जो पैसा जनता की सेवा में लगना चाहिए वह चुनाव में खर्च होता है।  एक बार चुनाव होने से पैसे की काफी बचत होगी। कार्यक्रम संयोजक पारस गोयल ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान महानगर के सभी कॉलेजों  व शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा।
हस्ताक्षर अभियान में आशीष रावत, संकेत नौटियाल, देवेंद्र बिष्ट, कुलदीप पंत, नवीन पंत, भान सिंह, पारस गोयल, नीरज रतूड़ी, आशीष रागढ़, सूरज रावल, सागर तोमर, राहुल चौहान, वैभव रावत, राहुल गुसाईं, सोनू गुसाईं, विपिन कंबोज, मनीष बोरा, अजय नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *