- श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह में सार्वभौमिक प्रेम का संदेश
देहरादून। श्री सत्य साईं मंदिर (सुभाष नगर) में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में भक्तों का तांता लगा रहा। समारोह में सार्वभौमिक प्रेम का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संकीर्तन से हुआ। इसके बाद हवन और भजन का आयोजन किया ग्या। साथ ही प्रसाद भोग, मंगल आरती भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का जीवन वसुधैव कुटुम्बकम का जीवंत स्वरूप है। श्री सत्य साईं बाबा भले ही वे हमारे बीच भौतिक रूप में नहीं हैं, लेकिन उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना और उनकी शिक्षा आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। इसलिए शताब्दी वर्ष सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का महापर्व बन गया है। संस्कार, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा प्रवाह बाबा की शिक्षाओं का जीवंत प्रमाण है। इस मौके पर नरेश धीर, दिनेश, चांद बल्लभ, बीके चौधरी, बीना जोशी, राधावल्लभ, सोनिया धीर, कादंबरी शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन भक्तों द्वारा सेवा, सद्भाव और मानवता के पथ पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।