पतंगबाजी में छात्र-छात्राओं ने लड़ाए पेंच

  • मकर संक्रांति पर ग्राफिक एरा में काइट फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह 

देहरादून।  ग्राफिक एरा में  मकर संक्रांति  पर काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

 ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में आयोजित  काइट फेस्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पतंगबाजी का आनंद  लेते दिखे। हरी, नीली, लाल, पीली, तिरंगे और विभिन्न डिजाइनों की पतंगों से पूरा आसमान सजा नजर आ रहा था। कोई जोश और ध्यान के साथ चरखी संभालता दिखाई दिया तो कोई आसमान में उड़ती पतंगों पर नजरें टिकाए उन्हें काटने की कोशिश करते दिखा। पतंगबाजी के साथ साथ संगीत और नृत्य ने फेस्ट को और भी जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुनों झूमते नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *