फेंसिंग में एसबीपीएस का दबदबा, 12 गोल्ड समेत जीते 31 मेडल

– रुद्रपुर में आयोजित हुई 7वीं राज्यस्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप 

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने 7वीं राज्यस्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा। एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी ने प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, 9 रजत और 10 कांस्य पदक जीते।

चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फेंसिंग में उत्तराखंड तेजी से देश के क्षितिज पर उभर रहा है और उम्मीद है कि एकादमी के तलवारबाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया कि 7वीं राज्यस्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप तीन मई 2026 को रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के तलवारबाजों ने नौ स्वर्ण पदक समेत कुल 31 पदक जीते। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एकादमी के आदित्य थपलियाल और साइना बिष्ट ने फॉइल में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, सेबर में आकांक्षा राठौर ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सूर्यांश गरिया ने एपि, शौर्य गैरोला ने फॉइल और करिश्मा ने सेबर में कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में एकादमी की खिलाड़ी भावना ने एपि, आकांक्षा राठौर ने सेबर, शौर्य गैरोला ने फॉइल और साइना बिष्ट ने फॉइल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा सूर्यांश गरिया ने एपि, आदित्य थपलियाल ने फॉइल में रजत पदक जीता जबकि अविरल और नम्या माहतो ने एपि और प्रियांशी कंडवाल ने फॉइल में कांस्य पदक जीता।

कैडेट वर्ग में अवनी राणा ने एपि, आकांक्षा राठौर ने सेबर में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, रुद्राक्ष राणा ने एपि और मन्नत मनराल ने फॉइल में रजत पदक हासिल किया जबकि प्रखर भट्ट ने फॉइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में आरना चौहान ने एपि, आयुष्मान भट्ट ने सेबर और शिवांशु ने एपि में स्वर्ण पदक हासिल किया। एकादमी के तलवारबाज अंशुमान राठौर ने सेबर, कमलेश ने एपि और मंथन पंथ ने फॉइल में रजत पदक जीता। इसके अलावा आरुष बिष्ट और आर्यंश गौर ने सेबर, वैष्णवी पाल ने सेबर, आदित्य पुंडीर ने फॉइल, युविका वर्मा ने फॉइल में कांस्य पदक जीता। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी विजेताओं और कोच प्रदीप कोठारी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *