महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा सैलाब, सीएम ने कहा… कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी महिलाएं

देहरादून। राजधानी के गांधी पार्क से घंटाघर तक आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा मे महिलाओं ने भारी संख्या में सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और आक्रोश का सशक्त प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस ने हमेशा ही अपने व्यवहार से महिलाओं की भावनाओं का उपहास किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कांग्रेस का रवैया महाभारत के दुर्योधन की मानसिकता जैसा रहा है, जिसने सदैव न्याय और सम्मान का मज़ाक उड़ाया। आज जब देश की महिलाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, तब कांग्रेस का विरोध केवल उनकी महिला विरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केवल नारे नहीं देती, बल्कि धरातल पर काम करती है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। लेकिन कांग्रेस ने बार-बार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लागू करने में बाधाएं उत्पन्न कीं और अब जब यह संकल्प साकार होने की दिशा में बढ़ रहा है, तो वह इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डालकर कांग्रेस ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि आज जब महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने की दिशा में निर्णायक पहल हो रही है, तब कांग्रेस का विरोध उसकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। दीप्ति रावत ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद कर रही हैं, जिसका प्रमाण यह विशाल मशाल यात्रा है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने भी इस अवसर पर कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को वर्षों तक लटकाए रखना कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। आज देश की महिलाएं जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा रही हैं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक आशा नौटियाल, विधायक सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, राज्य मंत्री मधु भट्ट , विनोद उनियाल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *