देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मालवीका प्रियदर्शनी (आईएफएस, 2011 बैच) अपनी टीम के साथ स्कूल में बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य आकर्षण पौधारोपण रहा, जिसमे मुख्य अतिथि मालविका प्रियदर्शनी, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल समेत अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। आईएफएस मालविका प्रियदर्शनी ने “बच्चो को धरती के असली ‘ग्रीन हीरो’ बताया। उन्होंने कहा कि हर पेड़ जो आप आज लगाते हो, वो कल आपकी और इस दुनिया की सांस बनेगा। प्लास्टिक को ‘ना’ कहो, पानी बचाओ और अपने घर के आसपास एक पौधा जरूर लगाओ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा कोई एक दिन का काम नहीं, ये हमारी रोज की आदत होनी चाहिए। आप सब मिलकर इस धरती को हरा-भरा रखे। इस मौके पर तिरेंद्र सिंह (सीनियर सुप्रीटेंडेंट), रीना रावत, कृतिका घोष और प्रदीप कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
