शांभवी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, एसबीपीएस की छात्रा है शांभवी रौथाण

– योनेक्स सनराइज रैंकिंग प्रतियोगिता के अंडर-19 मिक्स डबल्स में जीता पदक

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) छात्रा और उभरती शटलर शांभवी रौथाण ने योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में अंडर-19 मिक्स डबल्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल जीता। इस जीत के साथ ही शांभवी ने अब एशिया बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने शांभवी रौथाण की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में स्कूल के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इससे उत्तराखंड का भविष्य बेहद शानदार होगा। योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 बेंगलुेरु, में 03 मई से 10 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसबीपीएस बैडमिंटन कोच ओम सिमल्टी ने बताया कि शांभवी ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक जीता, बल्कि एशिया बैडमिंटन ट्रायल हेतु भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने शांभवी को बधाई दी और आगे होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *