उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी के पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके लिए आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण की यात्रा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे और देश विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और सामर्थ्य प्राप्त हो तथा उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के अपने संकल्प की ओर मजबूती से आगे बढ़ता रहे।