ऋषभ पाल PM-AJAY योजन राज्य सलाहकार समिति में नामित

  • सामाजिक व संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय ऋषभ पाल

देहरादून।भारत सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा  ऋषभ पाल को राज्य सलाहकार समिति (State Advisory Committee) का सदस्य नामित किया गया है। ऋषभ पाल सामाजि व संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं।

ऋषभ पार की  नियुक्ति से राज्य में अनुसूचित जाति समाज के कल्याण, विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। ऋषभ पाल की नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया‌ और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ऋषभ पाल हमेशा अनुसूचित जाति समाज के लिए संघर्षरत रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *