ठंड व बारिश के चलते कल स्कूलों में छुट्टी

देहरादून। जिला प्रशासन ने जनपद बारिश के चलते 24 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इसके चलते कक्षा 1 से 12वीं तक समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कल अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ ही मध्यम बर्फबारी का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा/बर्फबारी के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में प्रतिकूल प्रभाव पडने की सम्भावना बढ़ जाती है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 24 जनवरी को बन्द रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *