राज्यस्तरीय बाक्सिंग में एसबीपीएस का जलवा


मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में जीता एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रांज मेडल


देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) बाक्सिंग एकादमी के मुक्केबाजों ने राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 में अपना जलवा दिखाया। एसबीपीएस के बाक्सरो ने एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और दो ब्रांज मेडल हासिल किये।

मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से स्कूल के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
युवा कल्याण खेल एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्टेडियम में राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में 114 बालक और 82 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एसबीपीएस बाक्सिंग एकादमी के कोच प्रदीप सिंह ऐरी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वास्ती रावत और मोहित भंडारी ने रजत पदक हासिल किया जबकि 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में आरुष मेहरा और 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में वासु नेगी ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने बच्चों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *